Big breaking :-लकड़घाट, श्यामपुर पॉलीटेक्निक के पास एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना पर SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लकड़घाट, श्यामपुर पॉलीटेक्निक के पास एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना पर SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान

*लकड़घाट, श्यामपुर पॉलीटेक्निक के पास एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना पर SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान*

आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को DCR देहरादून से सूचना मिली है कि लकडघाट श्यामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। इस सूचना पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि यह तीन दोस्त जो कि लकड़घाट के रहने वाले हैं जिसमें से एक नहाते समय गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया है, जिसका नाम देवेंद्र सिंह पुत्र श्री जगपाल सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी लकड़घाट श्यामपुर के रहने वाले हैं।

एसडीआरएफ डीप ड्राइविंग टीम ढालवाला द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाया गया, डूबे व्यक्ति का अभी कुछ पता नही लगा, SDRF का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top