Big breaking :-बागेश्वर गासू नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एसडीआरएफ द्वारा यात्रियों को कराया गया सकुशल पार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बागेश्वर गासू नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एसडीआरएफ द्वारा यात्रियों को कराया गया सकुशल पार

*जनपद-बागेश्वर गासू नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एसडीआरएफ द्वारा यात्रियों को कराया गया सकुशल पार।*

आज दिनांक 07 सितम्बर 2024 को डीसीआर बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गासू नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है एवं दोनों ओर कुछ यात्री फंसे हैं,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक श्री राजेंद्र रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि गाँसों नामक स्थान पर पहाडी़ से लगातार बडे़-बडे़ पत्थर गिर रहे थे तथा स्लाईडिंग जोन के दोंनों तरफ लगभग 70-80 लोग फंसे हुये थे, टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जंगल के रास्ते वैकल्पिक मार्ग द्वारा सभी लोगो को सुरक्षित अपने अपने गन्त्वय मार्गों तक पहुंचाया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top