Big breaking :-यहाँ पहाड़ी से गिरी स्कॉर्पियों कार, 3 की मौत - News Height
PITHORAGARH NEWS

Big breaking :-यहाँ पहाड़ी से गिरी स्कॉर्पियों कार, 3 की मौत

पिथौरागढ़ :-आज, थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत कनारी पाभैं में एक स्कॉर्पियों कार UK05TA-3128 जिसमें कुल 3 लोग सवार थे जो अचानक अनियन्त्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गयी है । उक्त कार में सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गयी है

 

। दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे । थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम व फायर यूनिट पिथौरागढ़ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शवों को खाई से निकाला गया । उक्त तीनों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु शवों को मोर्चरी भिजयवाया गया । अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।

*मृतकों का नाम पता-*
1- महेन्द्र नगरकोटी पुत्र श्री दया किशन नगरकोटी निवासी मखौलिया गांव उम्र 55 वर्ष
2- कैलाश कापड़ी पुत्र श्री मथुरा दत्त निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 48 वर्ष
3- अनिल नगरकोटी पुत्र श्री जगदीश नगरकोटी निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top