Big breaking :-स्कूटी चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्कूटी चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

 

*कोतवाली डालनवाला*

*स्कूटी चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी को किया बरामद*

दिनांक – 28/02/2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी जितेन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री आनन्द सिंह नेगी निवासी ग्राम धारकोट, पो०- चोपड़ा, जिला रुद्रप्रयाग, हाल निवासी ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून ने तहरीर दी कि उनके ओल्ड डालनवाला स्थित आवास के बाहर से उनकी स्कूटी सं0: यू0के0-07-एएफ-3612 रंग ग्रे को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0स0- 38/2026 धारा- 303(2) बीएएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01-03-2026 की देर रात्रि में कॉन्वेंट रोड मजार के पास से 02 अभियुक्तों 1- मो0 नईम पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली करनपुर देहरादून 19 वर्ष तथा 2- रमन सिंह पुत्र स्व0 गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड ओल्ड डालनवाला निकट वाल्मीकि मंदिर करनपुर थाना डालनवाला देहरादून 20 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- मो0 नईम पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली, करनपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष,
2- रमन सिंह पुत्र स्व0 गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड ओल्ड डालनवाला, निकट वाल्मीकि मंदिर करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र – 20 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

स्कूटी सं0: यू0के0- 07-एएफ-3612

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 जयपाल सिंह
2- उ0नि0 संदीप चौहान
3- का0 अरविन्द भट्ट
4- का0 चैन सिंह भण्डारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top