Big breaking :-सहस्त्रधारा रोड पर स्कूटी सवार और यूटिलिट वाहन की टक्कर, स्कूटी सवार की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सहस्त्रधारा रोड पर स्कूटी सवार और यूटिलिट वाहन की टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

 

*थाना रायपुर*

आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को थाना रायपुर को सहस्त्रधारा रोड पर स्कूटी सवार और यूटिलिट वाहन की टक्कर होने पर दुर्घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना रायपुर से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा,

 

 

 

मौके पर आसपास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोपहर में अक्षित भट्ट पुत्र शिव प्रसाद भट्ट ,उम्र-16 वर्ष ,निवासी शिव शक्ति पंचायती मंदिर बालावाला अपने दोस्त रिक्षित कुकरेती पुत्र रितेश कुकरेती, उम्र-16 वर्ष, निवासी बालावाला के साथ एक्टिवा से अपने स्कूल न्यू दूंन ब्लॉसम सहस्त्रधारा रोड से घर जा रहे थे तभी दो नाली शिव मंदिर के पास इनका स्कूटर एक यूटिलिटी से टकरा गया,

 

 

 

जिस पर अक्षित भट्ट और रिक्षित कुकरेती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा अक्षित भट्ट को मृत घोषित कर दिया गया तथा रक्षित कुकरेती की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है । दुर्घटना कारित करने वाली यूटिलिटी को पुलिस ने कब्जे में लिया, जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है । अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top