Big breaking :-कुमाऊं के इन दो जिलों में भी 5 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश देखिए - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुमाऊं के इन दो जिलों में भी 5 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश देखिए

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 04.07.2024 को अपरान्हः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तद्धम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनोंक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत तहसील कपकोट / उपतहसील शामा आपदा के प्रति संवेदनशीलता के दृष्टिगत कपकोट अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 05.07.2024 (शुकवार) को जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को निर्देशित किया जाता है, कि तहसील कपकोट अन्तर्गत समस्त शिक्षण संस्थानों में उक्त आदेश का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेगें।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 05.07.2024 से 06.07.2024 तक जनपद में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यकम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला के समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top