Big breaking :-5 अगस्त क़ो चंपावत जिले मे बंद रहेंगे स्कूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-5 अगस्त क़ो चंपावत जिले मे बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-04.08.2025 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदो में कहीं-कहीं भारी से बहुत भरी वर्षा होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गयी हैं।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी का संचालन दिनांक 05-08-2025 (मंगलवार) को बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। दिनांक-04 अगस्त, 2025

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top