Big breaking :-उत्तरकाशी जिले मे 25 अगस्त क़ो बंद रहेंगे स्कूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी जिले मे 25 अगस्त क़ो बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24.08.2025 को अपराहनः 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24 एवं 25.08.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट (BE PREPARED TO TAKE ACTION) जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थान धराली व हर्षिल क्षेत्र में घटित प्राकृतिक आपदा की घटना एवं स्यानाचट्टी में जल भराव की स्थिति के दृष्टिगत राहत बचाव कार्य गतिमान है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू किये जाने का कार्य प्रगति पर है। उक्त के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत कहीं-कही सम्भावित भारी वर्षा के कारण नदी-नालों मे पानी बढ़ने एवं पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने तथा सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना अपरिहार्य है।

अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 25 अगस्त, 2025 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top