Big breaking :-पौड़ी जिले मे 12 अगस्त मे बंद रहेंगे स्कूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी जिले मे 12 अगस्त मे बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को अपराह्न 1.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2025 कों जनपद गढ़वाल हेतु ऑरेन्ज अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेन्ज अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मध्यनजर जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 12.08.2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top