Big breaking :-इस जनपद में 25 जनवरी तक रहेंगे स्कूल बंद.आदेश जारी। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस जनपद में 25 जनवरी तक रहेंगे स्कूल बंद.आदेश जारी।

 

इस जनपद में 25 जनवरी तक रहेंगे स्कूल बंद.आदेश जारी।।शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को जारी चेतावनी के अनुसार जनपद चम्पावत के मैदानी क्षेत्र अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

 

 

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के संकुल आमबाग तथा संकुल चंदनी में दिनाक 23 जनवरी 2024 से दिनांक 25 जनवरी, 2024 तक ( 03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय,अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी

 

 

 

विद्यालयों के कक्षा 1 सेकक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षणेतार कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top