Big breaking :-ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का संतों ने किया समर्थन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का संतों ने किया समर्थन

 

– ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का संतों ने किया समर्थन

केदारनाथ धाम में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर विधायक आशा नौटियाल के बयान का हरिद्वार के संत समाज ने खुलकर समर्थन किया है।

 

संतों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हर श्रद्धालु का कर्तव्य है और इस संबंध में नियमों का पालन किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यदि केदारनाथ धाम की छवि खराब हो सकती है, तो ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

 

हरिद्वार में विभिन्न अखाड़ों के संतों ने एक स्वर में कहा कि केदारनाथ और अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्त नियम आवश्यक हैं। संतों का आरोप है कि निश्चित रूप से कुछ ग़ैर हिंदू ऐसे होते हैं, जो बाहर से आकर धाम को बदनाम करने के लिए अनुचित गतिविधियों में शामिल होते हैं। ऐसे में सरकार को हिंदू धर्म की परंपराओं का सम्मान करते हुए, मंदिरों की मर्यादा को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

र जूना अखाड़ा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top