Big breaking :-साध्वी प्राची ने केंद्र से की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा- महिलाएं भी कर रहीं अधिकारों का दुरुपयोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-साध्वी प्राची ने केंद्र से की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा- महिलाएं भी कर रहीं अधिकारों का दुरुपयोग

 

साध्वी प्राची ने केंद्र से की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा- महिलाएं भी कर रहीं अधिकारों का दुरुपयोग

साध्वी प्राची ने न्याय प्रक्रिया की जटिलताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामले जो उजागर होते हैं उनका तत्काल निर्णय आता है, लेकिन कई मामले हैं जो बेटियों के संपत्ति के अधिकार से जुड़े हैं, उनके वंशज पुश्तैनी मुकदमा लड़ रहे हैं।

साध्वी प्राची ने पुरुष आयोग बनाने की मांग की है। सोमवार को हरिद्वार स्थित आश्रम में पहुंची साध्वी ने कहा कि जब महिलाओं पर उत्पीड़न हुआ तो आयोग बना, लेकिन अब महिलाएं तमाम मामलों में कानून से मिले अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पीड़ित होकर कई पुरुषों ने आत्महत्या कर ली। इसे हत्या की श्रेणी में लिया जाना चाहिए।

साध्वी प्राची ने न्याय प्रक्रिया की जटिलताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामले जो उजागर होते हैं उनका तत्काल निर्णय आता है, लेकिन कई मामले हैं जो बेटियों के संपत्ति के अधिकार से जुड़े हैं, उनके वंशज पुश्तैनी मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गलत तरीके से कानूनन मिले अधिकार का दुरुपयोग रोकना होगा।

साध्वी प्राची ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पुरुषों के उत्पीड़न के मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संरक्षण भी मिला, लेकिन अब जिस तरह देश भर के अलग-अलग इलाकों से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पुरुषों का उत्पीड़न और हत्याएं हो रही हैं इस पर रोकथाम की आवश्यकता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top