Big breaking :-पुलिस विभाग से दुःखद खबर,पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हुए हेड कांस्टेबल का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज - News Height
UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-पुलिस विभाग से दुःखद खबर,पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हुए हेड कांस्टेबल का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

थाना धरासू पर नियुक्त हे0कानि0 श्री गणेश कुमार जी 9 जून 2024 को ड्यूटी के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैण्ड से आगे महर गांव जाने वाली रोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त होने पर चोटिल हो गये थे। जिनका उपचार ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में चल रहा था, आज 15 जुलाई 2024 को उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया है।

 

 

उत्तरकाशी पुलिस हे0कानि0 स्व0 गणेश कुमार को विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित करती है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है। गणेश कुमार जी बहुत ही सरल व सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे, वह हमेशा अपनी ड्यूटी व कर्तव्यों के लिए ईमानदार एवं समर्पित रहे। उनका निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top