Big breaking :-अल्मोड़ा से दुःखद खबर, स्कूटी सहित गधेरे मे मिला गुमशुदा शिक्षक का शव - News Height
ALMORA NEWS

Big breaking :-अल्मोड़ा से दुःखद खबर, स्कूटी सहित गधेरे मे मिला गुमशुदा शिक्षक का शव

दुखद-दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक जो मकड़ाऊं से अल्मोड़ा के लिए निकले थे ।

 

घर नही पहुंचने पर थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकडा़ऊ से पनुवानौला लगभग 30 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया।
सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17/09/2024 को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेर में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों,स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया ‌।
शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतू मोर्चरी अल्मोड़ा भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top