UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखण्ड के लिए दुखद खबरः 23 साल के सेना के जवान मनीष बिष्ट का निधन , संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, 4 साल पहले हुए थे भर्ती

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। बता दें कि उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया। जानकारी मिली है कि गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जवान की मौत हुई है। आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है। जवान के परिजनों को गोली लगने की सूचना मिली है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार जवान चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ थे। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। वो मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता स्व. पूरन सिंह बिष्ट का देहांत हो गया है।

23 साल क मनीष बिष्ट चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। शनिवार को ही परिवार को उनकी संदिग्ध परस्थितिथियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। मनीष डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी आए थे और ड्यूटी पर लौटे थे।

मनीष बेहरुटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे। मनीष कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध है।

सूत्रों के अनुसार दोपहर के समय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनीष बिष्ट के सिर पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जब अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मनीष खून से लथपथ पड़ा था इसके बाद घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सैन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top