Big breaking :-रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने कमरे में मृत मिले। मौत का कारण प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डा. राम प्रकाश उनके आवास पर पहुंचे। घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

. बडोनी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को कई डॉक्टर उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था और वह आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी निपटा रहे थे।

देर शाम करीब 8.15 बजे उन्हें फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, इस पर जिला चिकित्सालय से एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया तो वह बिस्तर में अचेत मिले। कर्मचारी की सूचना पर डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top