Rudraprayag: मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकला मासूम मंयक लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
शनिवार को अपनी मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकले मासूम मंयक की तलाश को लेकर जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है
जनपद के ग्राम बाड़ब मल्ला में चार वर्षीय मासूम मयंक के लापता होने से पूरे क्षेत्र में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।
कोतवाली अगस्त्यमुनि के प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी के बताया कि घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। ड्रोन की मदद से जंगलों, खाई और दुर्गम क्षेत्रों में गहन तलाशी की जा रही है पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
इसी बीच हुई तेज बारिश के बीच भी रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। उधर, मासूम के परिजनों पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। मां मनीषा देवी और पिता विजय लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान अंजना देवी के नेतृत्व में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सुबह से ही खोजबीन में लगे हुए हैं और हर संभावित स्थान पर तलाश जारी है। समय बीतने के साथ चिंता लगातार गहराती जा रही है।
जंगली जानवरों का बना है आतंक
पहाड़ों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। वे मवेशियों को तो निवाला बना ही रहे है अब गुलदार,भालू बस्तियों में पहुंचकर आम जन मानस पर हमलावर हो रहे है। शनिवार को अपनी मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकले मासूम मंयक की तलाश को लेकर जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मासूम के अभी तक न मिलने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि कहीं वह भी जंगली जानवरों की चपेट में नहीं आ गया होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





