Big breaking :-रुद्रप्रयाग:-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक टूटी कच्ची दुकान, सात यात्री हुए घायल - News Height
RUDRAPRAYAG NEWS

Big breaking :-रुद्रप्रयाग:-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक टूटी कच्ची दुकान, सात यात्री हुए घायल

रुद्रप्रयाग:-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक टूटी कच्ची दुकान, सात यात्री हुए घायल

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक कच्ची दुकान टूटने से सात यात्री घायल हो गए।

रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक एक कच्ची दुकान टूट गई। इस दौरान सात यात्री यहां घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) के अचानक टूटने से दुकान के अंदर बैठे यात्री मलबे के नीचे आने से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम द्वारा घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत (हरियाणा) निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि एक कच्ची दुकान अचानक टूट गई है।

डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर से सभी घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

घायल यात्री-
1- निकान्त यादव (14 ) पुत्र शिव सिंह यादव। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
2- रीना यादव (36) पत्नी शिव सिंह यादव। निवासी-ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)
3- रेखा यादव (35) पत्नी प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
4- आराध्य यादव (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
5- श्रेयांश (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।
6- कार्तिक यादव (09) पुत्र शिव सिंह निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
7- उज्ज्वल भाटिया(23) पुत्र सुनील अनैजा। निवासी- फरीदाबाद (दिल्ली)।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top