Big breaking :-रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF मौके के लिए रवाना - News Height
RUDRAPRAYAG NEWS

Big breaking :-रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF मौके के लिए रवाना

*जनपद रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF मौके के लिए रवाना ।*

आज दिनाँक 26 जुलाई 2024 को आपदा प्रबंधन, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मदमहेश्वर ट्रैक पर गोडार नामक स्थान पर नदी पर बना वैकल्पिक पुल टूट गया है, सूचना के अनुसार मदमहेश्वर ट्रैक पर कुछ लोग है, जो की सुरक्षित है l

उक्त सुचना पर SI भगत कंडारी के नेतृत्व में SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एक अतिरिक्त टीम बैकअप के रूप में निरीक्षक श्री अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना की गई l

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top