Big breaking :-लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी

 

*दिनांक – 27/02/2026 से 01/03/2026 तक लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी*

दिनांक 27/02/2026 से 01/03/2026 तक लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम में प्रभावी सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम में यातायात /पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम के आमजन की सुविधा, सुव्यवस्थित यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु यातायात प्लान तैयार किया गया, जो निम्नवत है :-

1- राजपुर रोड की ओर से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने भेजते हुए न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर Drop कर वाहनों को 8th GR ग्राउण्ड पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

2- रायपुर / ई0सी रोड / सुभाष रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से लेफ्ट भेजते हुए न्यू कैन्ट रोड से एनेक्सी तिराहा पर Drop कर वाहनों को 8th GR ग्राउण्ड पार्किंग में पार्क किया जायेगा, जहाँ से आगुन्तकों को शटल सेवा के माध्यम एनेक्सी तिराहा तक भेजा जायेगा एवं 8th GR ग्राउण्ड के फुल होने पर वाहन आर0टी ग्राउण्ड में पार्क किये जायेगें। दुपहिया वाहनों की पार्किंग आर0टी0 ग्राउण्ड में करायी जायगी।

3- कैन्ट रोड / चकराता रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को बिन्दाल / गढी कैन्ट से वाटिका तिराहा से बांये महिन्द्रा ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगें एवं आगुन्तकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक भेजा जायेगा।

4- पार्किंग स्थल से शटल सेवा की सुविधा रहेगी जिसमें वरिष्ठ नागरिकों/महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी।

5- समस्त सरकारी अधिकारी/ कर्मचारियो एवं राजकीय कर्मचारियो के प्राईवेट वाहनो की पार्किग आर0टी ग्राउण्ड पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेगें।

6- सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को निषिद्ध किया जायेगा, इसके लिए स्टैटिक ड्यूटी के साथ – साथ मोबाईल ड्यूटी लगायी जायेगी।

7- किसी वाहन के गलत तरीके से पार्क करने तथा मार्ग पर अनावश्यक खडे वाहन के विरुद्ध क्रेन मोबाईल के माध्यम से कार्यवाही की जायेगी।

8- राजभवन गेट से दिलाराम चौक तक तथा राजभवन गेट से वाटिका तिराहा तक मार्ग में त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु हॉक मोबाईल को भ्रमणशील रखा जायेगा।

*चिन्हित स्थानों पर पार्किंग हेतु Sign Boards लगाये जायेंगे।*

*–वैकल्पिक रुट प्लान–*

● दिलाराम चौक से कैन्ट रोड की ओर यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को सर्वे ऑफ इण्डिया गेट के अन्दर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर Drop कर वाहनों को 8 वी GR ग्राउण्ड पार्किंग में पार्क किया जायेगा ।

● मसूरी / कुठालगेट से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को जोहडी गांव होते हुए गुच्चुपानी तिराहा से CSD तिराहा पर Drop कर वाहनों को महिन्द्रा ग्राउण्ड पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

*–पार्किंग व्यवस्था–*

1- शौर्य स्थल के निकट आर0टी0 यूनिट का ग्राउण्ड ( पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 100 मीटर) पार्किंग क्षमता – 400 वाहन

2- 8TH गढ़वाल राईफल का ग्राउण्ड ( पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 900 मीटर) पार्किंग क्षमता -250 वाहन

3- महिन्द्रा ग्राउण्ड ( पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 1.2 कि०मी०) पार्किंग क्षमता -600 वाहन

*–वैकल्पिक पार्किंग–*

1- गोरखा इन्टर कॉलेज निकट बीजापुर गेस्ट हाउस ( पार्किंग क्षमता – 50 कार)

2- सीएसडी कैन्टीन के पास पार्किंग (पार्किंग क्षमता – 50 कार)

नोट – एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति में निर्धारित Dropping Points पर वाहनों को न रोकते हुए आवश्यकतानुसार उपरोक्त पार्किंग स्थलों तक वाहनों को ले जाकर पार्किंग स्थलों से राजभवन तक शटल सेवा संचालित की जायेगी।

*अपील:-*

1- NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा एवं आवश्यक वैद्याानिक कार्यवाही की जायेगी।

2- किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों / दुपहिया वाहनों / Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) वाहनों का अधिक प्रयोग करें।

3- धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

4- कृपया Diverted रुट का पालन करें।

5- वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें।

6- शराब पीकर वाहन न चलाएं।

7- ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook/Instagram/Twitter) को फोलो करें।

*किसी भी सहायता हेतु निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें -*

*Dial 112 (9411112972)*
*Police Traffic Control Room No – 7579278154*

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top