Big breaking :-हल्द्वानी में दीपावली को लेकर 29 से 03 तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, देखें रूट प्लान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में दीपावली को लेकर 29 से 03 तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, देखें रूट प्लान

 

हल्द्वानी में दीपावली को लेकर 29 से 03 तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, देखें रूट प्लान

धनतेरस और दीपावली को लेकर 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक शहर में यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यह योजना सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। ऐसे में यदि आप हल्द्वानी की ओर आ रहे हैं तो पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से निकलें।

 

 

पुलिस ने धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करने वाले आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे जाम और पार्किंग में होने वाली असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सभी छोटे और बड़े वाहनों का प्रवेश मंगल पडाव, सिन्धी चौराहा और अन्य प्रमुख स्थानों से वर्जित रहेगा।

रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसों का रूट

– रामपुर रोड से आने वाली बसें- टीपीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम, तीनपानी गौला बाईपास, नरीमन तिराहा काठगोदाम और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।

बरेली रोड से आने वाली बसें : तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास, नरीमन तिराहा और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।

– कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें : ऊंचापुल चौराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा, हाईडिल तिराहा और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आएंगी।
– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें : नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।

खरीदारी करने निकले लोग यहां पार्क करेंगे वाहन

– नैनीताल रोड से आने वाले वाहन : ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।

– कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन : पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क करेंगे।

– बरेली रोड से आने वाले वाहन : गांधी इंटर कॉलेज और लक्ष्मी शिशु मंदिर में पार्क करेंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top