Big breaking :-रोशनाबाद जिला जेल में स्पोर्ट्स कैंप का भव्य उद्घाटन, आठ राज्यों की जेलों तक पहुंचेगी पहल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रोशनाबाद जिला जेल में स्पोर्ट्स कैंप का भव्य उद्घाटन, आठ राज्यों की जेलों तक पहुंचेगी पहल

 

रोशनाबाद जिला जेल में स्पोर्ट्स कैंप का भव्य उद्घाटन, आठ राज्यों की जेलों तक पहुंचेगी पहल!

हरिद्वार की रोशनाबाद स्थित जिला जेल में कैदियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैंप का उद्घाटन इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंद सिंह साहनी ने किया। खास बात यह है कि यह पहल सिर्फ हरिद्वार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आठ राज्यों की जेलों में भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जा रहे है ।

इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, साथ ही उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

 

देश भर की जेलों में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को देश भर की 8 जेलों में बंद कैदियों में खेल और अनुशासन भावना को विकसित करने के लिए तमाम संसाधन उपलब्ध कराए गए। हरिद्वार के रौशनाबाद स्थित जिला कारागार में IOCL के चेयरमैन A S साहनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

वर्चुअल तौर पर देश के अन्य राज्यों की 7 जेलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। IOCL के चेयरमैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जेल में ही कैदियों को विभिन्न खेलों के सामान उपलब्ध कराने के साथ ही कैदियों को फ्री कोचिंग दी जाएगी जिससे कि वे बाहर जा कर इन खेलों को बढ़ावा दें। इस मौके पर डीआईजी जेल D R मौर्य, SSP परमेंद्र डोबाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top