Big breaking :-ऋषिकेश: 30 सितंबर तक रद्द रहेगी हेमकुंड एक्सप्रेस, जम्मू कश्मीर में बादल फटने से बह गए कई रेलवे पुल और ट्रैक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश: 30 सितंबर तक रद्द रहेगी हेमकुंड एक्सप्रेस, जम्मू कश्मीर में बादल फटने से बह गए कई रेलवे पुल और ट्रैक

ऋषिकेश: 30 सितंबर तक रद्द रहेगी हेमकुंड एक्सप्रेस, जम्मू कश्मीर में बादल फटने से बह गए कई रेलवे पुल और ट्रैक

जम्मू कश्मीर में बादल फटने के कारण कई रेलवे पुल और ट्रैक बह गए थे, जिन्हें ठीक करने में समय लगेगा। इसके चलते हेमकुंड एक्सप्रेस 30 सितंबर तक रद्द रहेगी।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कटरा तक जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस(14609/14610) को 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 26 अगस्त से रद्द चल रही है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता मुरादाबाद मंडल ने बताया कि जम्मूतवी मंडल के पठानकोट कैंट-कन्दरोरी रेलखंड में डाउन लाइन पर और जम्मूतवी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा, जम्मूतवी- बाड़ी ब्राह्मण रेलखंड में बाढ़ के कारण हेमकुंड एक्सप्रेस(14609/14610) को 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में बादल फटने के कारण कई रेलवे पुल और ट्रैक बह गए थे। जिन्हें ठीक करने में समय लग रहा है। इसलिए रेलवे की ओर से हेमकुंड एक्सप्रेस को 30 सितंबर तक के लिए रद्द किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top