Big breaking :-ऋषिकेश, निम बीच पर गंगा में बहे युवक-युवती, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश, निम बीच पर गंगा में बहे युवक-युवती, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

 

*ऋषिकेश, निम बीच पर गंगा में बहे युवक-युवती, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन*

थाना मुनिकी रेती से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज नीम बीच, तपोवन में गंगा में स्नान हेतु चार लोग आए थे। स्नान के दौरान एक युवक व युवती बह गए। युवती को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवरण इस प्रकार है:

नाम: गर्विता, पुत्री लीटू कल्पना कांत, उम्र: 23 वर्ष, पता: सड़क वाली गली, कस्बा रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान।

साथ ही, युवक जितेंद्र जाखड़, पुत्र श्री शंकर लाल जाखड़, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी पंचायती समिति के पीछे, वार्ड नंबर 12, रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान गंगा के तेज बहाव में बह गया।

स्थानीय जल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ के डाइवर्स द्वारा सभी संभावित स्थानों पर खोज जारी है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top