Big breaking :-ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: मथुरा से सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो लोग घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: मथुरा से सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो लोग घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: मथुरा से सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो लोग घायल

पिकप वाहन मथुरा से उत्तरकाशी सामान लेकर जा रहा था। सुबह जैसे ही पिकअप वाहन कोटी गाड़ के मोड़ पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

ऋषिकेश -गंगोत्री हाइवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। मथुरा से उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन गोटीगाड़ के पास खाई में गिर गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिकप वाहन संख्या(UP75 BT 4777) मथुरा वृन्दावन से सूर श्याम गौशाला सैज उत्तरकाशी सामान लेकर जा रहा था। सुबह जैसे ही पिकअप वाहन कोटी गाड़ के मोड़ पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

थानाध्यक्ष छाम सुखपाल सिंह मान ने बताया कि वाहन चालक अशोक (45) पुत्र बसन्त सिंह निवासी ग्राम बहज थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान व वीरपाल (36) पुत्र उदय सिंह निवासी भगवानपुरा गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र छाम पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top