Big breaking :-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: पंतगांव के पास सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार, मची चाीख पुकार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: पंतगांव के पास सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार, मची चाीख पुकार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: पंतगांव के पास सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार, मची चाीख पुकार

Rishikesh-Badrinath Highway Accident: नोएडा से परिवार श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर को पंतगांव के पास अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के लोग सुरक्षित हैं

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के पास ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top