Big breaking :-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

आयोग की ओर से जेई-2023 की लिखित परीक्षा

का आयोजन 23, 24, 26 और 27 दिसंबर 2023

को किया गया था। आयोग की ओर से लिखित

परीक्षा में सफल अभिलेख सत्यापन के लिए रिक्तियों

के लगभग दो गुना अनुपात में अभ्यर्थियों के रोल

नंबर जारी कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से

सिविल इंजीनियरिंग के पदों पर अभिलेख सत्यापन

के लिए 2043, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों पर

234, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों पर 184 और

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के पदों पर 19 अभ्यर्थियों

के अभिलेख सत्यापन के लिए रोल नंबर जारी किए

गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने

बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक अंतिम चयन

प्रक्रिया के पश्चात आयोग की वेबसाइट पर जारी

किए जाएंगे।

 

 

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023

 

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023 के लिये प्रकाशित विज्ञापन संख्या : A-1/JE(DR)/E-4/2023-24 दिनांक 14 अक्टूबर, 2023 के सापेक्ष विषयवार / शाखावार लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनांक 23, 24, 26 एवं 27 दिसम्बर, 2023 को किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के सापेक्ष अभिलेखों के सत्यापन हेतु प्रश्नगत परीक्षा के प्राप्तांकों से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर रिक्तियों के लगभग 02 गुना अनुपात में अभिलेख सत्यापन सूची तथा अभिलेख सत्यापन सूची के क्रम में कट ऑफ मार्क्स एवं अन्तिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर प्रसारित की गयी है। अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं पदवार/विभागवार वरीयता प्रस्तुत किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाईट पर पृथक से प्रसारित किये जायेंगे।

यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक अंतिम चयन परिणाम के पश्चात आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेंगे। अतः अभ्यर्थी कृपया सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्तांक से सम्बन्धित अनुरोध पत्र प्रेषित न करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top