Big breaking :-रिटायर प्रोफेसर से कर डाली 10 लाख रुपये की ठगी, अनोखे तरीके से पुलिस भी हैरान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रिटायर प्रोफेसर से कर डाली 10 लाख रुपये की ठगी, अनोखे तरीके से पुलिस भी हैरान

रिटायर प्रोफेसर से कर डाली 10 लाख रुपये की ठगी, अनोखे तरीके से पुलिस भी हैरान

खट्टर का खाता सोलन हिमाचल में हैं। ठग ने कहा कि केवाईसी के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है, वो ऑनलाइन ही केवाईसी कर देगा। इसके बाद आरोपी ने खट्टर से एसबीआई की ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।

देहरादून में रह रहे एक रिटायर प्रोफेसर से बैंक में केवाईसी के नाम पर 9.85 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर उनसे बात की थी। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार डॉ. किशन लाल खट्टर निवासी कैपिटल हाइट्स आईटीबीपी रोड ने तहरीर में बताया कि वो देहरादून में अपने बेटे के साथ रहते हैं।

हिमाचल की एक यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। दो अगस्त को अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई कर्मी बताकर पेंशन के लिए खाते की केवाईसी की बात कही।

खट्टर का खाता सोलन हिमाचल में हैं। ठग ने कहा कि केवाईसी के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है, वो ऑनलाइन ही केवाईसी कर देगा। इसके बाद आरोपी ने खट्टर से एसबीआई की ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।

फिर एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया गया। इसके बाद उनको लेनदेन, नेट बैंकिंग से जुड़े मैसेज आने लगे। उनके खाते से 9.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top