Big breaking :-उत्तराखंड के इन पुलिस अधिकारियो को जल्द मिलेगी राहत, गृह विभाग शुरू करने जा रहा है यह प्रक्रिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के इन पुलिस अधिकारियो को जल्द मिलेगी राहत, गृह विभाग शुरू करने जा रहा है यह प्रक्रिया

जल्द शुरू हो सकती है 11 PPS अधिकारियों DPC प्रक्रिया, इन्तेजार में बैठे अधिकारी

5 माह पूर्व हुए PPS कैडर रिव्यू के सापेक्ष नए सृजित पद व रिक्त पदों पर जल्द ही शासन व मुख्यालय स्तर पर DPC प्रक्रिया शुरू हो सकती है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए अधिकारियों की मुराद अब पूरी होती दिख रही है।

 

 

गृह विभाग की माने तो इस वक्त PPS कैडर में कई पदोन्नति के पद रिक्त पड़े हैं जिनमे से 11 PPS ही इस बार प्रोमोशन के लिए पात्रता पूरी करते हैं। वंही मुख्यालय से प्रस्ताव आने के बाद जल्द ही इन 11 की DPC प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।यह 11 अधिकारी होंगे पदोन्नत

 

 

बात करें 8700 ग्रेड पे की तो रिक्त पद के सापेक्ष जगदीश चन्द्र व प्रमोद कुमार इस ग्रेड पे पर पदोन्नत होकर अशोक स्तम्ब के साथ ही एक सितारा भी लगा सकेंगे।

7600 ग्रेड पे पर इस बार कुल 7 अधिकारी पदोन्नत होंगे जिनके नाम हैं – राजेश कुमार भट्ट, मनीषा जोशी, हरबंस सिंह, जोधराम जोशी, लोकजीत सिंह, चंद्रमोहन सिंह, विमल कुमार आचार्य ।

6600 ग्रेड पे के साथ अडिशनल SP पद पर सिर्फ बहादुर सिंह चौहान होंगे पदोन्नत।

वहीं 6600 ग्रेड पे के साथ ज्येष्ठ पुलिस उपाधीक्षक पद पर अनिल जोशी होंगे प्रोमोट।

 

3 पदों पर अभी भी पेंच फंसा

कुछ माह पूर्व हुई कैबिनेट बैठक में PPS कैडर के 13 विभिन्न नए पदों को सृजित करने का फैसला लिया गया था, जिसमे से 3 पदों पर कार्मिक विभाग ने क्वेरी लगा कर पेंच फसा दिया है।

बता दें कि कैबिनेट बैठक में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार 10,000 ग्रेड पे के 1 पद के लिए 24 वर्ष की PPS सेवा व 8900 ग्रेड पे के 2 पदों के लिए 21 वर्ष की PPS सेवा होना अनिवार्य है।

लेकिन कार्मिक विभाग की माने तो फिलहाल विभिन्न स्टेट सर्विसेस में समानता लाने के उद्देश्य से इन तीन पदों की पात्रता वर्ष को और बढ़ाया जा सकता है।

जिस कारण गृह विभाग 3 पदों को छोड़ अन्य रिक्त व नए सृजित पदों पर पदोन्नति करने का मन बना रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top