Big breaking :-उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है।

Uttarakhand: काठगोदाम से देहरादून चल सकती है वंदेभारत ट्रेन, गढ़वाल के यात्रियों को मिल सकेगा तीसरी विकल्प उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है।

 

 

 

 

काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है। इसके संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।देहरादून से दिल्ली के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पर अभी तक कुमाऊं से कोई भी वंदेभारत ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।

 

 

 

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं। पहले माना जा रहा था कि यह ट्रेन दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है। पर रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित होने को लेकर है।इसके चलने से यात्रियों और सैलानियाें दोनों के पासकुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों को जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल सकेगा। अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है। दिन के समय कोई भी ट्रेन नहीं है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top