Big breaking :-त्योहारी सीजन में राहत…देहरादून-लखनऊ के बीच स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन चली, नाै नवंबर तक मिलेगी सुविधा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-त्योहारी सीजन में राहत…देहरादून-लखनऊ के बीच स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन चली, नाै नवंबर तक मिलेगी सुविधा

त्योहारी सीजन में राहत…देहरादून-लखनऊ के बीच स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन चली, नाै नवंबर तक मिलेगी सुविधा

इस बार त्योहारों को लेकर दून रेलवे स्टेशन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई थी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई थी। यूपी के पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन के रूप में सौगात दी है। देहरादून से लखनऊ के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई है। त्योहारों के बाद दून लौटने वाले लोगों को इस ट्रेन से बड़ा लाभ होगा।

इस बार त्योहारों को लेकर दून रेलवे स्टेशन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई थी। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यूपी के पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अमर उजाला ने भी 31 अक्तूबर के अंक में यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में डीआरएम मुरादाबाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया

आखिरकार बृहस्पतिवार को एक स्पेशल ट्रेन की मंजूरी मिल गई। रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, देहरादून से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। दून रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम सवा छह बजे रवाना होगी और लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से इस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर तक और लखनऊ से इस ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक किया जाएगा।

प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश में लगाए गए अतिरिक्त कोच
त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं। इससे भी यात्रियों को इस ट्रेन में राहत मिल सकेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top