Big breaking :-ट्रैकिंग क्षेत्र में ट्रैकरों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, सरकार की ये तैयारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ट्रैकिंग क्षेत्र में ट्रैकरों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, सरकार की ये तैयारी

मुख्य सचिव राधा रतुडी की अध्यक्षता में उच्च हिमालयी क्षेत्र में टै्रकिंग को नियंत्रित किये जाने हेतु राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से बैठक की गई। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से आयुक्त दीपक रावत ने वीसी में प्रतिभाग किया।

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रैकिंग क्षेत्र में ट्रैकरों का पंजीकरण अनिवार्य होना चाहिए, ट्रैकिंग संस्था के सदस्यों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देने के साथ ही ट्रैकरों के पास जीपीएस सिस्टम, मेडिकल परीक्षण, उपकरण आदि भी होने आवश्यक है साथ ही पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना भी आवश्यक है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रैकरों का पूर्ण डाटा उपलब्ध नही हैं। उन्होंने कहा कि जो एसओपी बनाई जा रही है सभी के सुझाव लिये जाएं।
आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मण्डल के ट्रैकरों, ट्रेवल्स एजेंसियों से कहा वे एसओपी के सम्बन्ध में अपने सुझाव आयुक्त कार्यालय हल्द्वानी अथवा नैनीताल मे दे सकते हैं या आयुक्त मेल आईडी में भी सुझाव दे सकते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top