UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खुशखबरी, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ITBP की खुली भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

 

उत्तरकाशी समेत सीमांत जनपद में आईटीबीपी में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बॉर्डर वाले सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आईटीबीपी के कई पदों पर खुली रैली भर्ती होने जा रही है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच से आठ अक्तूबर तक चलेगी।

 

 

12वीं वाहिनी आइटीबीपी मातली उत्तरकाशी में 18 से 23 वर्ष की आयु वाले इच्छुक अभ्यर्थी आईटीबीपी कैंपस मातली में आकर 5 से 8 अक्तूबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इन्ही तिथियों में फर्स्ट आइटीबीपी वाहिनी जोशीमठ तथा 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़ में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी।

 

 

 

तीनों जिलों में 9से 14 तक फिजिकल और 15 को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 18 को परिणाम घोषित किया जाएगा। आईटीबीपी अधिकारियों की माने तो सीमांत जनपद में भविष्य में भी ओपन रैली की संभावनाएं बढ़ गयी है। पूरे 10साल बाद यह भर्ती कराई जा रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top