Big breaking :-छात्राओं के बीच पहुँची दून पुलिस, पढ़ाया जागरूकता का पाठ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-छात्राओं के बीच पहुँची दून पुलिस, पढ़ाया जागरूकता का पाठ

 

*छात्राओं के बीच पहुँची दून पुलिस, पढ़ाया जागरूकता का पाठ*

*स्कूली-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की दी जानकारी*

*नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा हेतु किये गए प्रावधानों तथा गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरूक*

*महिला सुरक्षा के संबंध में छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओ को किया शांत*

*कोतवाली मसूरी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से महिलाओं व स्कूली छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के प्रति सजक करने तथा नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा के प्रति किये गये प्रावधानों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक: 02-08-2025 को मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कुलड़ी मसूरी में स्कूली छात्राओं के मध्य जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली छात्राओं एंव उपस्थित अध्यापकगणों को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं स्ट्रीट क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही नये आपराधिक कानूनो में महिला सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों तथा उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित छात्राओं को किसी भी आकस्मिक स्थिती में स्थानीय थाना पुलिस तथा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए गौरा शक्ति ऐप की महत्वता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस दौरान महिला सुरक्षा के संबंध में छात्राओ द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए पुलिस द्वारा उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। साथ ही सभी छात्राओं को स्थानीय पुलिस व पुलिस सहायता नम्बर उपलब्ध कराये गये।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम की उपस्थित अध्यापक गणों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रशंसा की गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top