Big breaking :-पौड़ी गढ़वाल : रिजॉर्ट में रेव पार्टी करना युवकों को पड़ा भारी, रिजॉर्ट संचालक पर मुकदमा दर्ज - News Height
PAURI GARHWAL NEWS

Big breaking :-पौड़ी गढ़वाल :  रिजॉर्ट में रेव पार्टी करना युवकों को पड़ा भारी, रिजॉर्ट संचालक पर मुकदमा दर्ज

पौड़ी गढ़वाल :  रिजॉर्ट में रेव पार्टी करना युवकों को पड़ा भारी, रिजॉर्ट संचालक पर मुकदमा दर्ज

 

पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों, रिजॉर्ट, होम स्टे आदि में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 6 जुलाई को रात्रि में थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना प्राप्त हुयी कि पाम व्यू रिसोर्ट जोगियना, मोहन चट्टी में कुछ लोग हुडदंग मचा रहे हैं। जिस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला मय फोर्स के पहुंचे तो देखा कि रिजॉर्ट में कुछ लोग शराब पीकर फुल आवाज में डीजे बजाकर हुडदंग कर रहे है तथा कुछ लड़कियां भी डांस कर रही है।

 

 

होटल संचालक से रिसॉर्ट में अवैध शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस सम्बन्ध में होटल संचालकों के विरूद्ध थाना लक्ष्मझूला पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अन्य 26 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं मौके से मिली कुल 07 युवतियों की काउंसलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top