Big breaking :-एक और नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एक और नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि बीते कुछ दिनों से उनकी 16 वर्षीय बेटी परेशान थी।

 

बार-बार पूछने पर बेटी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनकी मुलाकात लंबाखेड़ा निवासी मासूक अली पुत्र इस्लास हुसैन से हुई थी। आरोप लगाया कि मासूक ने उसे अपनी बात में फंसा लिया और 26 अप्रैल को बहला-फुसला कर उसे गांबा चौक स्थित एक होटल में लेकर गया। आरोप है कि यहा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मासूक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top