Big breaking :-मैदान व पहाड़ में 27 फरवरी से एक मार्च तक बारिश के आसार, यहां बफबारी की संभावना - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-मैदान व पहाड़ में 27 फरवरी से एक मार्च तक बारिश के आसार, यहां बफबारी की संभावना

Uttarakhand weather News: मैदान व पहाड़ में 27 फरवरी से एक मार्च तक बारिश के आसार, यहां बफबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में कमी होने की संभावना है।

 

पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है।राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर 27 फरवरी से एक मार्च तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। तीन दिन जहां मैदानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।मौसम वैज्ञानिकों ने कहीं-कही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में कमी होने की संभावना है।बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है।

 

 

पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। फरवरी में पूरे राज्य में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो संभावित आंकड़ों 47.5 मिलीमीटर से बेहद कम है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top