Big breaking :-बारिश ने काशीपुर नगर निगम के जलभराव को रोकने प्रयासों पर भी पानी फेर दिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बारिश ने काशीपुर नगर निगम के जलभराव को रोकने प्रयासों पर भी पानी फेर दिया

ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर देर रात से हो रही बारिश ने आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की है तो वहीं बारिश की वजह से अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश ने काशीपुर नगर निगम के जलभराव को रोकने प्रयासों पर भी पानी फेर दिया। काशीपुर में बाजार में जलभराव को रोकने के प्रयासों के तहत नालियों को चौड़ा करते हुए उसमें भरा कचरा भी लगातार साफ किया जा रहा है। उसके बावजूद आज देर रात से हो रही बरसात के चलते मुख्य बाजार के अलावा रतन सिनेमा रोड, नगर निगम रोड के अलावा एमपी चौक के पास जलभराव हो गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top