Big breaking :-बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान

बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान

मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन भर हुई रिमझिम बारिश से राजधानी दून के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। दून में 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां 32.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई

मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तापमान में तेजी से आई गिरावट से अचानक आई ठंड ने लोगों को एक बार फिर पहाड़ के साथ मैदानों में भी सर्दी का एहसास कराया। बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बीच-बीच में तेज बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।

.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

.मैदान से पहाड़ तक गिरा पारा
आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पर्वतीय जिले नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री गिरावट के साथ 8.4 डिग्री और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कमी के साथ 6.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा।

कल भी बारिश-बर्फबारी की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने का अनुमान है।

दून से लेकर मसूरी तक खूब बरसे मेघ
जिले भर में जमकर बारिश हुई। देहरादून में 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि मसूरी में सबसे अधिक 32.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, हाथीबड़कला में 18.5, जौलीग्रांट में 14 और मालदेवता में 15 एमएम बारिश हुई। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास ही रहा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top