Big breaking :-रेल यात्रियों को राहत…दून से लखनऊ के लिए शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रेल यात्रियों को राहत…दून से लखनऊ के लिए शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

रेल यात्रियों को राहत…दून से लखनऊ के लिए शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू हुई है।

गर्मी में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04330/04329 की शुरुआत हुई है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके अलावा यह ट्रेन 19, 21, 23, 25 और 29 जून को लखनऊ के लिए संचालित होगी। जबकि लखनऊ से 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 जून को देहरादून आएगी।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन 17 कोच की है। यह दून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई होते हुए लखनऊ जाएगी। सीएमआई एसके अग्रवाल ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top