Big breaking :-सवालों में सिंचाई विभाग के तबादले, एक सीट पर दो-दो अधिकारियों को किया गया तैनात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सवालों में सिंचाई विभाग के तबादले, एक सीट पर दो-दो अधिकारियों को किया गया तैनात

सवालों में सिंचाई विभाग के तबादले, एक सीट पर दो-दो अधिकारियों को किया गया तैनात

मुख्य अभियंता अल्मोड़ा से चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता देहरादून का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, पर मुख्य अभियंता, हरिद्वार में तैनाती को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।

सिंचाई विभाग के हाल में हुए तबादले सवालों में हैं। विभाग में एक सीट पर दो-दो अधिकारी को तैनात कर दिया है, इसको लेकर विभाग में खासी चर्चा होती रही है। परिकल्प एवं निदेशक सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की सुबीर कुमार को मुख्य अभियंता श्रीनगर में तैनात किया गया है, पर यहां पर पहले से एक मुख्य अभियंता तैनात हैं।

उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव के संबंध आदेश जारी नहीं हुआ है। मुख्य अभियंता अल्मोड़ा से चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता देहरादून का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, पर मुख्य अभियंता, हरिद्वार में तैनाती को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।

अधिशासी अभियंता, देहरादून के पद पर तैनात दिनेश चंद्र उनियाल को ईई हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है, पर अधिशासी अभियंता देहरादून के पद किसी अन्य अधिकारी की तैनाती का आदेश नहीं हुआ है।

 

सिंचाई खंड उत्तरकाशी में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात कृष्ण सिंह चौहान को ईई सिंचाई खंड थराली में तैनाती दी गई। यहां पहले से तैनात अधिशासी अभियंता है, उनके कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव हुआ है, उसे लेकर भी सूचना नहीं है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष जयपाल का कहना है कि जो कमियां है, उसे दूर करने का प्रस्ताव दिया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top