Big breaking :-नौंवे दिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए नोटिफिकेशन, ये परीक्षा स्थगित, ये होगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नौंवे दिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए नोटिफिकेशन, ये परीक्षा स्थगित, ये होगी

साइबर हमला…नौंवे दिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए नोटिफिकेशन

 

परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से इस महीने में उत्तराखंड सचिवालय अपर निजी सचिव भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

आखिरकार साइबर हमले के नौंवे दिन आईटीडीए के तकनीकी विशेषज्ञों ने राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट सुचारू कर दी। इसके साथ ही आयोग ने कई भर्तियों के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिए।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी विज्ञप्तियों के मुताबिक, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से इस महीने में उत्तराखंड सचिवालय अपर निजी सचिव भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इसकी तिथि अलग से जारी की जाएगी।

आयोग 26-27 अक्तूबर को समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। 26 को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन और द्वितीय सत्र में हिंदी संरचना की परीक्षा होगी। 27 को एक सत्र होगा, जिसमें निबंध की परीक्षा होगी। इस भर्ती के एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी कर दिए जाएंगे।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंच जाएं। सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचानपत्र भी ले जाना होगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top