Big breaking :-लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

 

लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है।

राज्य में पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। यह पेपर अब दोबारा 14 मई को कराएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी

 

इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) का पेपर आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे।

विषय विशेषज्ञों के समक्ष सभी प्रत्यावेदन रखे गए। इस आधार पर आयोग ने पेपर रद्द किया है। उन्होंने बताया कि अब यह पेपर 14 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे की पाली में होगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं होगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top