Big breaking :-सार्वजनिक निकाय और उपक्रम कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सार्वजनिक निकाय और उपक्रम कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

सार्वजनिक निकाय और उपक्रम कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें वेतनमान के तहत सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का अनुमोदन दिया है।

धामी सरकार ने सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों में पांचवें और छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें वेतनमान के तहत सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने, छठे वेतनमान के तहत एक जनवरी से महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत करने का अनुमोदन दिया है।

दूसरी ओर, सीएम धामी ने निर्माणाधीन जिला कारागार पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 417.72 लाख, उपकारागार रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 251.49 लाख, धारचूला विस में रालम के तहत किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए 95.49 लाख, चंपावत विस क्षेत्र में हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली ऐडी मेला स्थल, कालूखाण व फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण के लिए 81.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top