Big breaking :-प्रस्तावित अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों में अभी से जुटी हरिद्वार पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रस्तावित अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों में अभी से जुटी हरिद्वार पुलिस

प्रस्तावित अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों में अभी से जुटी हरिद्वार पुलिस

🔅भव्य अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने ली बैठक

🔅 राजपत्रित अधिकारियों सहित शहर क्षेत्र के समस्त पुलिस अधिकारियों ने किया प्रतिभाग

🔅 अर्धकुंभ 2027 के सफल आयोजन को लेकर चर्चा

आगामी अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 11/02/25 को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा वर्तमान में प्रयागराज में जारी महाकुंभ व जनपद हरिद्वार में पूर्व में सम्पन्न कराए गए कुंभ मेले में की गई पुलिस व्यवस्थाओं के आधार पर आगामी अर्धकुंभ मेला 2027 की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों के साथ साथ सेवानिवृत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश देवली द्वारा भी अपने लम्बे सेवाकाल के अनुभव पर सुझाव साझा किया गया।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी देते हुए अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिलक्षित हो रही कमियों को समय रहते दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top