Big breaking :-प्रो. श्री प्रकाश सिंह बने हे.न.ब गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए कुलपति - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रो. श्री प्रकाश सिंह बने हे.न.ब गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए कुलपति

बड़ी खबर, प्रो. श्री प्रकाश सिंह बने
हे.न.ब गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए कुलपति

इस प्रतिष्ठित नियुक्ति से पहले प्रो. सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने 17 दिसंबर 2021 से अपनी सेवाएं दीं। उनका अकादमिक सफर दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुआ, जहाँ उन्होंने राजनीति विज्ञान में एम.ए. (1987), एम.फिल. (1989) और पीएच.डी. (2001) की उपाधियाँ प्राप्त कीं। वर्षों के दौरान उन्होंने कई शैक्षणिक और प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं और संस्थागत विकास में अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने गए।

प्रो. सिंह 2015 से दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और पूर्व में उन्होंने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में डॉ. अम्बेडकर चेयर इन सोशल जस्टिस की जिम्मेदारी भी संभाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ उनका दीर्घकालिक जुड़ाव अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में दिखाई देता है, जिनमें पाठ्यक्रम सुधार, शासन प्रणाली और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने वाली अनेक समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना शामिल है।
उन्होंने देश की कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) और विभिन्न राज्य सरकारों के नामित प्रतिनिधि के रूप में शैक्षणिक और नीति-निर्माण कार्यों में योगदान दिया है

उन्होंने UGC नियमावली, NET पाठ्यक्रम, और राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन के पाठ्यक्रम विकास जैसी प्रमुख परियोजनाओं में भाग लिया है।
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में उनकी नियुक्ति को संस्थान के लिए एक नई दिशा और ऊँचाई की ओर कदम माना जा रहा है। प्रो. सिंह की नियुक्ति से विश्वविद्यालय को शिक्षा और प्रशासन में नए आयाम मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top