Big breaking :-प्रधानाचार्य मंजूर कर सकेंगे शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रधानाचार्य मंजूर कर सकेंगे शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश

प्रधानाचार्य मंजूर कर सकेंगे शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश

अब प्रधानाचार्य शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश मंजूर कर सकेंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा,

 

प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रकरणों के समय पर निस्तारण के लिए प्रधानाचार्यों को 15 दिन तक के चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली के मुताबिक शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा

रही थी। चिकित्सा अवकाश के लिए शिक्षकों को बीईओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे लेकिन अब प्रधानाचार्य शिक्षकों की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे। जो शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top