UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राष्ट्रपति ने किये भगवान बद्री विशाल के दर्शन

चमोली

राष्ट्रपति ने किये भगवान बद्री विशाल के दर्शन

 

– चमोली, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुँची सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया , आर्मी हेलीपैड में पहुँच कर जनपर्तिनिधियों एवं अधिकारियों और और बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया

 

 

। उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाय कार द्वारा बद्रीनाथ मंदिर पहुँची जहां वो राष्ट्रहित में पूजा अर्चना की राष्ट्रपति हेमंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए निकल गए

राष्ट्रपति के आगमन पर जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी थराली विधायक भूपालराम टम्टा ,थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह तथा बीकेडीसी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन।*

*बदरीनाथ धाम आगमन पर राष्ट्रपति का हुआ जोरदार स्वागत।*

*उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की राष्ट्रपति अगवानी की।*

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंची और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखीं। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति बद्रीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top