Big breaking :-निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज, शहरी विकास मंत्री ने की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाक़ात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज, शहरी विकास मंत्री ने की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाक़ात

 

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई।

 

 

शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने निकाय चुनाव को लेकर वार्ता की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट जी ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने राज्य के हित में अनेक लोकहितकारी फैसले लिए हैं। कहा कि केंद्र में पुनः पीएम मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top