UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-PRD जवानों के रिटायरमेंट बढ़ सकती हैं उम्र , सेवा नियमावली में होगा संशोधन

पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट बढ़ सकती हैं उम्र , सेवा नियमावली में होगा संशोधन प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा कर 50 वर्ष से 60 वर्ष कर दिया गया है।

 

 

इस मामले में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।खेल एवं कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की पुष्टि की है। यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है। सेवा नियमावली में कुछ और संशोधन के प्रस्ताव है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है। कहा कि इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं मिलता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला जवानों को बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। नियमावली में इसका प्रावधान भी किया जा रहा है। उन्होंने नियमावली में संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा था। अब इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पीआरडी के संबंध में नियमावली में संशोधन किया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके आलावा अन्य सरकारी छुट्टियां का लाभ दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top